चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
(शैलेंद्र शर्मा)
घुघली/महराजगंज।
पुरानी रंजिश में अपने ही रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को घुघली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप पुलिस ने बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, सदानन्द वर्मा ने पुरानी रंजिश के चलते अपने फुफेरे भाई पर लोहे की पाइप से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में थाना घुघली पर मु0अ0सं0 60/2026, धारा 109(1), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने करीब 11:35 बजे बैकुण्ठी मंदिर के आगे सड़क किनारे बांस की झुरमुट के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हमले में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदानन्द वर्मा (23) पुत्र अशोक वर्मा, निवासी घुघली महंथ बाजार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:
उप निरीक्षक अशोक कुमार गिरि (प्रभारी, घुघली), कांस्टेबल आनन्द कुशवाहा, कांस्टेबल रजत प्रजापति व कांस्टेबल पृथ्वी सिंह चौहान।
