ग्राम सभा भरवलिया में विद्यालय में लगे तिरंगे के साथ छेड़ छाड़ करने का आरोप

0
IMG-20250922-WA0588

ग्राम सभा भरवलिया में विद्यालय में लगे तिरंगे के साथ छेड़ छाड़ करने का आरोप

– – – तिरंगे की अपमान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

आनंद पब्लिक, महराजगंज

(शैलेंद्र शर्मा)

घुघली,l महाराजगंज
घुघली क्षेत्र के एक विद्यालय में विचित्र झंडा लगाकर लहराया गया। झंडा के साथ छेड़छाड़ कर अलग रंग का झंडा बनाकर विद्यालय परिसर में लगाकर लहराया दिया गया।जिससे गांव में विचित्र झंडा लहराने से स्थानीय लोगों में आक्रोश गया ब्यक्त किया लोगो ने कहा हम
तिरंगे का अपमान नहीं सहेंगे।
भरवलिया ग्राम सभा में एक बिना मान्यता प्रात विद्यालय पर तिरंगे के साथ छेड़ छाड़ कर अलग अलग रंग का झंडा बनकर विद्यालय के प्रबंधक और प्रिंसिपल द्वारा विद्यालय परिसर में लगाने के विरोध में पहुंचकर कर प्रशासनिक सहयोग द्वारा झंडे को हटवाया गया और विद्यालय परिसर के प्रबंधक तथा प्रिंसिपल के खिलाफ सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह ने गिरफ्तार किया और
स्थिति को गंभीर होता देख गोरक्ष प्रांत के मंत्री अमित पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी घुघली पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और झंडे को उतरवाया।
गांव में किसी भी विचित्र या गैरकानूनी झंडे को लहराना लोगों के आक्रोश का कारण बन सकता है, क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान राष्ट्रीय गौरव का अपमान माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *