Milkipur Election Result: BJP से चंद्रभानु पासवान 34,507 मतों से आगे, सपा को छोड़ पीछे
Mansi Mishra February 8, 2025
Milkipur By Election Live Updates: मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने बड़ी बढ़त बना ली है। 12 राउंड की मतगणना के बाद वे 34,507 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, और पार्टी समर्थकों का कहना है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की जीत होगी।
भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की बढ़त
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। 12 राउंड पूरे हो चुके हैं, और भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पर बड़ा बढ़त बना ली है। 11वें राउंड के बाद भाजपा को 63,958 और सपा को 29,451 वोट मिले थे।
चंद्रभानु पासवान ने सूर्यकुंड पर किया अनुष्ठान
मतगणना शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने अपनी पत्नी कंचन पासवान के साथ सूर्यकुंड पर विशेष अनुष्ठान किया। स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों ने भी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर उनकी जीत की कामना की।
मिल्कीपुर में भाजपा का दबदबा
अगर यही रुझान अंतिम नतीजों तक जारी रहता है, तो भाजपा को इस सीट पर शानदार जीत मिलेगी। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा का लगातार मजबूत प्रदर्शन पार्टी की जमीनी पकड़ को दर्शाता है।