पट्टी बांधकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, छात्र आंदोलन-पुलिस कार्रवाई पर मोदी सरकार से पूछे सवाल
Digital Desk
संसद के मानसून सत्र के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सिर पर ‘जस्टिस’ लिखी पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने छात्र प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ बल प्रयोग किया जा रहा है।
पप्पू यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए
पप्पू यादव ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और ऐसे तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिनका पहले अन्य जगहों पर उपयोग होता था। उन्होंने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।
