पीलीभीत में जंगल में हुई लड़ाई के बाद तेंदुए की मौत, शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में घायल मिले तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए के शव को लाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथमदृष्टया तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हरीपुर रेंज के जंगल में आपसी संघर्ष के बाद तेंदुए के घायल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज में वन रक्षक जितेंद्र कुमार साइकल से गश्त कर रहे थे, तभी घायल तेंदुए ने हमला कर दिया। इस पर वन रक्षक वहां से भागे और पूरी टीम को अलर्ट कर नजर रखी। इसके बाद डा. दक्ष गंगवार टीम के साथ पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुए की मौत हो गई।

जंगल से शव को लाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। डा. दक्ष समेत अमरिया व न्यूरिया के पशु चिकित्सकों ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया और शव को फ्रीजर में रखवा दिया। तीन सदस्यीय पैनल की रिपोर्ट को अधिकारियों को भेजा जाएगा। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि हरीपुर रेंज में घायल तेंदुआ मिला था। उसकी निगरानी कर उपचार शुरू कराया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। गाडइलाइन के अंतर्गत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथमदृष्टया तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान से लग रहा है कि जंगल में आपसी संघर्षमेंवहघायलथा।

गश्त कर रहे अधिकारी पर हमला करने के बाद तेंदुआ अचेत होकर गिर पड़ा था। सूचना मिलने के तकरीबन 2 घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची। लेकिन टीम के पहुंचने तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक़ तेंदुए के गले में घाव के निशान हैं। संभावना है कि बाघ या फिर किसी अन्य तेंदुए के साथ आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत हुई है।

तेंदुए का था आतंक

पीलीभीत के आस-पास के गांव में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक हो रहा है। ऐसे में तेंदुए को पकड़ने के लिए भी वन विभाग की टीमें लगी हुई हैं। वन विभाग ने कई इलाकों में पिंजरे भी लगा रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों