प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, नवाचार और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, नवाचार और औद्योगिक विकास पर दिया जोर
आनंद पब्लिक, महराजगंज
महराजगंज, 11 जनवरी 2026।
जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु जी’ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी नवाचार पर ध्यान दे और अपने-अपने विभाग में बेहतर परिणाम देने का प्रयास करे। उन्होंने सामान्य सुविधा केंद्र (CFC) की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसे लकड़ी उत्पाद व्यवसायियों के हितानुकूल और अधिक लाभकारी बनाया जाए। यह जनपद के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जनपद में औद्योगिक आस्थान हेतु भूमि चिन्हांकन के निर्देश दिए, ताकि व्यवसायियों को बेहतर औद्योगिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
वीबी–जीराम जी योजना के संदर्भ में आमजन को जागरूक करने पर जोर देते हुए मंत्री जी ने कहा कि यह योजना नए स्वरूप में अधिक प्रभावी, समावेशी और रोजगारोन्मुखी होगी तथा गांवों के विकास में सहायक बनेगी।
जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में अभी तक जलापूर्ति प्रारंभ नहीं हुई है, वहां शीघ्र कार्ययोजना बनाकर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी प्रभावी ढंग से कराई जाए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और संबंधित अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। पर्यटन, कृषि और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए इन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक से पूर्व जनपद में हाल के दिनों में हुए उल्लेखनीय कार्यों का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसमें सहकारिता विभाग द्वारा एम-पैक्स सदस्यता महाभियान, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी मेंटरशिप कार्यक्रम, पंचायतीराज विभाग द्वारा मॉडल शौचालय एवं विरासत वृक्ष अभियान तथा जिला उद्योग केंद्र द्वारा ओडीओपी के अंतर्गत निर्माणाधीन सामान्य सुविधा केंद्र की जानकारी दी गई।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को धन्यवाद देते हुए आश्वासन दिया कि उनके निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और सभी विभाग नवाचारी प्रयासों को और गति देंगे।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रविकांत पटेल, विधायक पनियरा श्री ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक सिसवा श्री प्रेम सागर पटेल, विधायक नौतनवा श्री ऋषि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजय पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ श्री निरंजन सुर्वे, एडीएम (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निमंत्रण बांटने जा रहे पिता पुत्र की ट्रक के चपेट मे आने से मौत
यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद
साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में गुजरात की पूजा कुमारी ने जीता गोल्ड
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मतदाताओं के बीच पढ़ी प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली, दावे-आपत्ति दर्ज कराने की अपील
युवा कवि व चिकित्सक डॉ निनाद को मिला दक्षिणांचल युवा सम्मान 2026