घुघली में ट्रेन की चपेट में आया 29 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत

घुघली में ट्रेन की चपेट में आया 29 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत
आनंद पब्लिक महराजगंज
रंजीत मोदनवाल
घुघली /महराजगंज घुघली में रविवार दोपहर 12:30 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। घुघली कप्तानगंज रेलवे ट्रैक पर जखीरा चौकी के पास पिलर संख्या 351/7 के निकट सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
घुघली स्टेशन मास्टर ने मेमो के जरिए पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह, जखीरा चौकी प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान अभिषेक कन्नौजिया के रूप में हुई। वह मुनीब कन्नौजिया का पुत्र था और ग्राम बढ़हरा फार्म, थाना घुघली का स्थायी निवासी था।
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। उच्च अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम को सूचित कर दिया गया है। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

ड्रोन कैमरे की अफवाह पर युवक ने चलाई गोली, तीन नाबालिक बच्चिया घायल – गांव में मची सनसनी, मौक पर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
रुद्रपुर भलुही में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
नपं पनियरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम युवा की दर्दनाक मौत,
घास काटने निकली दो सहेलियों की लाशें तालाब में मिली, गांव में सनसनी, किनारे चप्पल-हंसिया मिलने से बढ़ा रहस्य
राजनीति मे जाति पात भेद भाव नही सेवा भाव होता है : विवेक प्रताप उर्फ निक्कू सिंह
आगामी पर्व पर डीएम व एसपी द्वारा परतावल मे फ्लैग मार्च कर लोगों को कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया
निमंत्रण बांटने जा रहे पिता पुत्र की ट्रक के चपेट मे आने से मौत
यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद
साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में गुजरात की पूजा कुमारी ने जीता गोल्ड