Almora Accident: शव ले जा रही एंबुलेंस खाई में गिरी, एक की मौत; बारिश में सड़क धंसने से हुआ हादसा

crime-scene-pti-1727886238-1730961541

दिल्ली से शव लेकर लमगड़ा के बमनसाल गांव जा रहे परिजनों की एंबुलेंस क्षेत्र के कपकोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फुट नीचे गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि दिल्ली के एक अस्पताल में बमनसाल गांव के भुवन चंद उप्रेती (54) का उपचार चल रहा था। वे बरेली में आबकारी विभाग के अधिकारी थे। बृहस्पतिवार शाम उनका अस्पताल में निधन हो गया।

उनकी पत्नी गंगा उप्रेती, परिजन रमा तिवारी, बहनोई विनोद कुमार भट्ट तथा एंबुलेंस के चालक सुनील कुमार शव लेकर बमनसाल गांव आ रहे थे।

दोपहर करीब 12 बजे बारिश की वजह से लमगड़ा के पास सड़क धंस जाने से वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गया। रमा तिवारी, चालक सुनील कुमार तथा विनोद कुमार भट्ट (47) घायल हो गए। इन सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

देर शाम विनोद कुमार भट्ट निवासी ग्राम जेठिया, नैनीताल और हाल निवासी लाडो सराय दिल्ली की मौत हो गई। चालक समेत दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों