New Delhi Election Result 2025 Live: नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल की बढ़त, प्रवेश वर्मा पिछड़े; जानें ताजा स्थिति

aapa-ka-ravaugdha-para-caraca-kapana_b686794b0f2b52e087b436eb67c88ec4

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। यहां हम आपको नई दिल्ली विधानसभा सीट के परिणाम के बारे में बता रहे हैं। इस सीट पर आम आदी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं।

पार्टीकौन आगे और पीछे
आम आदमी पार्टीआगे
भाजपापीछे
कांग्रेसपीछे
अन्य

नई दिल्ली विधानसभा सीट
लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस समय यह सीट केजरीवाल के पास है।

दिल्ली में 60 फीसदी से ज्यादा हुआ था मतदान
दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 1.56 करोड़ मतदाताओं में से 60.54 फीसदी ने मतदान हुआ। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 हजार कर्मचारियों को तैनात किया है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारी और अन्य सहायक स्टाफ आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती रैंडम की जाएगी। जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी का आकलन आदि भी किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *