Raftaar-Manraj Marriage:कैप्शन में लिखा, “ऑफिशियल मिसेज और मिस्टर नायर। मनराज और दिलिन।”

शुक्रवार को रैपर रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा के साथ शादी की। यह उनकी दूसरी शादी है। रैपर की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। रफ्तार और जवंदा की दो रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई है। एक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ और दूसरी सिख रीति-रिवाजों के हिसाब से संपन्न हुई। शनिवार को रैपर ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों शादियों की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।
शेयर की दोनों शादी की तस्वीरें
उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ऑफिशियल मिसेज और मिस्टर नायर। मनराज और दिलिन।”
दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों की तस्वीरें की शेयर
रफ्तार ने इंस्टाग्राम पर दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों वाली तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह दक्षिण भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। वह मनराज का हाथ पकड़े नाच रहे हैं। दोनों कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में वह मनराज को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।
रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी
रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है और वह मलयाली हैं और उनकी पत्नी मनराज सिख हैं। रफ्तार ने इससे पहले कोमल वोहरा से शादी की थी जो टीवी एक्टर कुणाल वोहरा और करण वोहरा की बहन थीं। उन्होंने 2016 में शादी की थी और 2020 में तलाक के लिए अर्जी दी। कोविड के चलते तलाक की कार्यवाही में देरी हुई। आखिरकार 2022 में उनका तलाक हो गया।