ममता कुलकर्णी संन्यास की ओर, किन्नर अखाड़े से जुड़ने की चर्चाएं

mamata-kalkaranae_b2380ba37acd75673483293d53581333

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि वह 2025 के महाकुंभ में सन्यास लेने जा रही हैं। इस दौरान वह किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त करेंगी और ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। ममता पिछले डेढ़ साल से अखाड़े के संपर्क में रही हैं और अब सन्यास लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका पट्टाभिषेक आज शाम होगा, लेकिन इस बारे में ममता या उनकी टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ममता कुलकर्णी 90 के दशक की सबसे पॉपुलर और चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने बॉलीवुड में कदम 1992 में फिल्म ‘तिरंगा’ से रखा था। इसके बाद वह फिल्म ‘आशिक आवारा’ में नजर आईं, जिसने उन्हें स्टार बना दिया। ममता को फिल्म ‘आशिक आवारा’ के लिए 1993 में ‘फिल्मफेयर न्यू फेस’ अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उनकी पहचान फिल्म ‘करण-अर्जुन’ से और भी ज्यादा मजबूत हुई, जिसमें उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम किया। इसके साथ ही वह कई हिट फिल्मों का हिस्सा बनीं, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ 2002 में आई थी, इसके बाद वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं।

ममता का करियर विवादों से भी जुड़ा रहा है। 1993 में उन्होंने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए एक टॉपलेस फोटोशूट कराया, जो उस समय काफी चर्चा में आया और विवादों का कारण बना। इसके बाद, राजकुमार संतोषी ने उन्हें फिल्म ‘चाइना गेट’ में कास्ट किया, लेकिन दोनों के बीच के विवादों के कारण ममता को फिल्म से बाहर कर दिया गया। ममता ने बाद में संतोषी पर हैरेसमेंट का आरोप भी लगाया था। हालांकि, वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, और ममता का करियर भी प्रभावित हुआ।अब, दो दशकों से बॉलीवुड से दूर रहने के बाद, ममता का सन्यास लेना सभी के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। यह उनकी जिंदगी का नया अध्याय होगा, जो बॉलीवुड से बहुत अलग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों