BiggBoss18 Winner : दर्शकों की वोटिंग से करणवीर मेहरा ने विनर का खिताब अपने नाम कर लिया

बिग बॉस18 की थीम ‘समय का तांडव’ थी। 6 अक्टूबर 2024 को यह सीजन शुरू हुआ और 19 जनवरी 2025 को ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया है। 15 सप्ताह तक चलने के बाद शो के विनर की घोषणा कर दी गई है। सलमान खान ने हर सीजन की तरह इस बार भी एक सदस्य को प्राइज मनी के साथ ट्रॉफी (Bigg Boss 18 Winner) सौंप दी है।
कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 18वें सीजन को खूब पसंद किया गया। दर्शकों की वोटिंग से करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। बीबी हाउस की शुरुआत से ही वह कई वजहों से सुर्खियों में रहे हैं। बिग बॉस ने जब उनकी जर्नी दिखाई, तो उनके फैंस इमोशनल हो गए। फैंस की सपोर्ट की बदौलत टीवी अभिनेता ने बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। करण ने अपने दिमाग से एक बार शो को ही अपने नाम से चलाने का क्रेडिट लिया।
बिग बॉस 18 में कैसा रहा सफर?
टीवी के कई पॉपुलर सीरियल्स में करणवीर मेहरा नजर आ चुके हैं। अब उनकी सफलता में बिग बॉस 18 की ट्रॉफी भी जुड़ गई है। बीबी हाउस में उनके कई सदस्यों के साथ झगड़े हुए, लेकिन चुम दरांग के साथ उनकी दोस्ती का मजबूत रिश्ता देखने को मिला। इतना ही नहीं, करण ने अपने दिल में एक्ट्रेस के लिए प्यार को कभी छिपाने का काम नहीं किया।
ट्रॉफी के साथ कितनी प्राइज मनी मिली?
बिग बॉस लवर्स हर सीजन इस बारे में बेसब्री से जानना चाहते हैं कि बिग बॉस के विनर को ट्रॉफी के साथ क्या दिया गया है। बता दें कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी को सलमान खान का शो जीतने पर 50 लाख का इनाम मिला था। इस सीजन के विजेता को भी इतने ही लाख की प्राइज मनी मिली है। दरअसल, किसी भी टास्क के दौरान प्राइज मनी को कम नहीं किया गया। करण का नाम उन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी के बाद बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है।
फिनाले एपिसोड में भी करणवीर मेहरा का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। उन्होंने रजत दलाल से लेकर सभी कंटेस्टेंट के साथ हंसी-मजाक में बात की।