Delhi Polls: विश्वास नगर सीट पर कांग्रेस तीन बार, भाजपा चार बार रही जीत की हकदार, अब AAP कर रही है जोरदार प्रयास

delhi election

election news cover delhi ncr

विश्वास नगर को वर्ष 1993 में पहली बार विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया था। इस सीट पर लोगों ने तीन बार कांग्रेस तो चार  बार भाजपा को नेतृत्व का मौका दिया। पहले चुनाव में भाजपा के मदन  लाल गावा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस के नसीब सिंह लगातार तीन चुनावों में विजयी रहे।  वर्ष 2013 से लेकर 2020 के चुनावों में भाजपा के ओपी शर्मा तीन बार विधायक बने।

यहां कड़कड़डूमा, गाजीपुर और हसनपुर गांव भी हैं। न्यू संजय अमर कॉलोनी, आर्य नगर, हरिजन बस्ती, गीतांजलि अपार्टमेंट सहित बड़ी संख्या में जेजे कलस्टर हैं। जागृति एन्क्लेव, सैनी एन्क्लेव, पुष्पांजलि, बाहुबली एन्क्लेव, राम विहार सहित बड़ी संख्या में अनधिकृत कॉलोनियां हैं।

मौजूदा समय में दो-दो वार्डों पर भाजपा और आप का कब्जा है। इन वार्ड में से आईपी एक्सटेंशन वार्ड में आप की रचना सेठी, विश्वास नगर वार्ड में आप की ज्योति रानी, आनंद विहार वार्ड से भाजपा की डॉ. मोनिका पंत और प्रीत विहार वार्ड से भाजपा के रमेश कुमार पार्षद हैं।गंदे पानी की वजह से सभी परेशान हैं। दूषित पेजयल के कारण बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियां बढ़ रही हैं।
प्रशासन से निवेदन है कि इस समस्या का तुरंत समाधान करे।
पार्कों की हालत बेहद खराब है। झूले टूटे व घास बढ़ी हुई है। गंदगी का अंबार लगा है। प्रशासन को इसकी मरम्मत और साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों