Earthquake in Bihar : किन-किन जिलों में महसूस हुए झटके, कहां हुआ जान-माल का नुकसान

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जा रही है, हालांकि कई जिलों में 7.1 की तीव्रता भी बताई जा रही है। करीब 12 से 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
झटके इतने तेज थे कि डर के मारे लोग घर से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। बहुमंजिला इमारत पर लोगों को अधिक झटके महसूस हुए। आइए आपको बताते हैं हर जिले का हाल, जान-माल का नुकसान हुआ या नहीं?
नेपाल से सटे जिलों में अधिक तीव्रता महसूस की गई। शिवहर में 7.1 तीव्रता बताई जा रही है। तो वहीं सहरसा, सुपौल, पूर्णिया में भूकंप के झटके महसूस हुए।
बिहार की राजधानी पटना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई जगह लोग घर से बाहर निकल गए। यहां रिक्टर स्केस पर तीव्रता 5.3 मापी गई। यहां भी फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह 6:36 में भूकंप के झटकों से कई इलाकों की धरती हिल गई। इस दौरान अधिकांश लोग सोए हुए थे। कई लोग झटके महसूस होने के बाद अपने घरों से बाहर निकल गए।
मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में मंगलवार सुबह करीब 6:37 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके के बाद कड़ाके की ठंड में लोग घरों से बाहर निकल गए। शोर मचाना शुरू कर दिया, हालांकि तब तक झटके खत्म हो गए।
भूकंप को तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। खबर लिखे जाने तक फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।पूर्वी चंपारण जिले के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटकों के कारण पकड़ीदयाल अनुमंडल के कई गांवों में लोग सुबह करीब 6:30 बजे कड़ाके की ठंड के बाद भी अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
सीतामढ़ी जिले में सुबह करीब 6:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटका महसूस होने पर कई लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे कोई क्षति की सूचना नहीं है।