“Digvijay Rathee के बाद Shrutika Arjun के लिए खतरे की घंटी, क्या बिग बॉस 18 की ट्रॉफी तक पहुंच पाएंगी?”

bigg-boss-18-1727334829376
 विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के हालिया एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आया, जिसने हर किसी को शॉक कर दिया। दरअसल, एक टास्क के जरिए मजबूत कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) को बाहर कर दिया गया जिसका जिम्मेदार श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) को ठहराया जा रहा है। 

दरअसल, बीते एपिसोड में एक टास्क के जरिए घरवालों को एक-दूसरे को रैंकिंग देनी थी। दिग्विजय राठी को 11वीं रैंकिंग मिली थी और श्रुतिका अर्जुन के पास उन्हें बचाने का पावर भी था, लेकिन उन्होंने रैंकिंग को नहीं बदली और बॉटम में रहने के चलते दिग्विजय को बाहर कर दिया गया। दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद श्रुतिका घरवालों की दुश्मन बन गईं। 

श्रुतिका की दोस्ती पर उठा सवाल

बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड में श्रुतिका अर्जुन की क्लास लगने वाली है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान उनके फैसले पर सवाल खड़े करते हैं। वह चुम और शिल्पा शिरोडकर की भी क्लास लगाते हैं। वह कहते हैं कि वह ग्रुप-ग्रुप करते हैं और किसी के एलिमिनेशन पर दुखी होते हैं, लेकिन वे उन्हें बचाने के लिए क्या करते हैं? उन्होंने कहा कि चुम का फोकस दिग्विजय को बचाने की बजाय करण को नंबर वन पोजिशन न देने पर ज्यादा था।

श्रुतिका के खिलाफ लिखे लेटर्स

श्रुतिका के फैसले से सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि करणवीर मेहरा और चुम दारंग भी काफी नाराज हैं। उन्होंने इन दोनों को अपना दुश्मन ही बना लिया है। करण और चुम ने एक लेटर के जरिए दिग्विजय के एलिमिनेशन का जिम्मेदार श्रुतिका को ठहराया है। करण ने लिखा है कि श्रुतिका ने अपने दोस्तों को खो दिया है। उन्होंने अपने बदले के लिए दिग्विजय को बाहर कर दिया। उन्होंने अपने दोस्तों की भावनाओं के साथ खेला है। करण ने श्रुतिका को दुश्मन से भी बद्तर बताया है। चुम ने भी उन्हें ही दोषी ठहराया है।

Shrutika Arjun

ट्रोल हो रहीं श्रुतिका

दिग्विजय राठी के बाहर होने के बाद श्रुतिका अर्जुन को सोशल मीडिया पर भी बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। श्रुतिका को उनके गेम के चलते काफी पसंद किया जा रहा था, लेकिन दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद श्रुतिका की वोटिंग गिरने की उम्मीद की जा रही है। घरवालों के साथ भी उनकी टक्कर हो गई है। ऐसे में विनर बनने से पहले ही अगर वह नॉमिनेट होती हैं तो उनके एलिमिनेशन के चांसेस बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों