Box Office Collection Day 5: ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार, कौन होगा आगे?

Singham_Again_vs_Bhool_1726741118549

Box Office Collection Day 5: ‘भूल-भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं पांचवे दिन दोनों की कमाई में गिरावट देखी गई है। वीकेंड के मुकाबले कमाई की रफ्तार अब धीमी हो गई है। अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की इन मूवीज का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। दिवाली पर भी ‘हॉरर कॉमेडी’ और ‘एक्शन मूवी’ ने काफी अच्छी कमाई की थी। आइए आपको बताते हैं कमाई के मामले में दोनों में से आगे कौन है?

सिंघम अगेन का पांचवें दिन का कलेक्शन

‘सिंघम अगेन’ की बात करें तो ओपनिंग डे पर धांसू कलेक्शन के बाद अब बीते दिनों मूवी की कमाई में गिरावट आई है। पांचवें दिन मूवी ने सभी भाषाओं में 13.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं मूवी का कुल कलेक्शन 153.25 करोड़ हो चुका है। पहले दिन मूवी ने 43.5 करोड़ की कमाई कर तहलका मचा दिया था। पांचवें दिन यानी 5 नवंबर को मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 26.79% थी।

भूल-भुलैया 3 के पांचवें दिन की कमाई

कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी की बात करें तो दिवाली पर रिलीज हुई इस मूवी ने भी ओपनिंग डे पर धांसू कमाई की थी। वहीं अब बीते दिनों से मूवी की कमाई में भी कमी आई है। Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक पांचवें दिन ‘भूल-भुलैया 3’ ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया। मूवी की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 31.48% थी। वहीं मूवी अभी तक 137 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

दोनों मूवी की मल्टीस्टारर कास्ट

दोनों ही मूवीज ने दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ‘भूल-भुलैया 3’ अनीस बज्मी ने डायरेक्ट की है। वहीं इसकी कास्ट की बात करें तो मूवी में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दूसरी ओर एक्श मूवी सिंघम अगेन रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट की है। इसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर मुख्य किरदार में हैं। वहीं अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और सलमान खान का कैमियो भी मूवी में देखने को मिलेगा। दोनों मूवीज में ‘सिंघम अगेन’ कमाई के मामले से आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों