सरायकेला में हाथी के हमले से युवक की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जताया विरोध

download (6)

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के सुकसारी गांव में गुरुवार की सुबह एक जंगली हाथी ने 34 वर्षीय युवक श्यामल मुर्मू को कुचलकर मार डाला। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई जब युवक और अन्य ग्रामीण हाथी को भगा रहे थे। जानकारी के अनुसार, हाथी झुंड से बिछड़ गया था और श्यामल मुर्मू को अपनी चपेट में लेकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद, स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, लेकिन वन विभाग इस समस्या को रोकने में असफल रहा है।

 

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस और वन विभाग की टीम सुकसारी गांव पहुंची। उन्होंने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर चांडिल अनुमंडल अस्पताल भेजा। अस्पताल में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना था कि हाथियों की समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों