Uttarakhand Weather: तीन जनवरी से आठ जनवरी तक देहरादून में मौसम साफ रहेगा

तीन जनवरी से आठ जनवरी तक देहरादून में मौसम साफ रहेगा। छह जनवरी को थोड़ा बादल हो सकते हैं। उत्तराखंड में अब कोहरा भी शुरू हो गया है। दून समेत कई मैदानी इलाकों में हल्के कोहरे से दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।
राजधानी दून की बात करें तो आज देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। उधर, मसूरी में चटख धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह शाम ठंड बढ़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, तीन जनवरी से आठ जनवरी तक देहरादून में मौसम साफ रहेगा। छह जनवरी को थोड़ा बादल हो सकते हैं। इस दौरान सप्ताह भर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।