UP NEWS: 4 लाख का क़र्ज़ चुकाने के चक्कर में महिला से की लुट-पाट; चोर निकला हलवाई, अब पुलिस की गिरफ्त में
आगरा के नगला पदी में महिला से सरेशाम लूट करने वाला बदमाश हलवाई निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से उसकी शिनाख्त के बाद गिरफ्तार कर लिया।
आगरा के दयालबाग स्थित नगला हवेली मार्ग पर समाजसेवी की मां से कुंडल नगला पदी के रहने वाले हलवाई ने लूटा था। पुलिस ने शुक्रवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि 4 लाख का कर्ज होने के कारण वो परेशान था। उसे कोई रास्ता नहीं दिखा तो लूट कर ली। उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। पुलिस के पकड़ने पर रोते हुए माफी मांगने लगा। जिस स्थान पर वारदात हुई, वह घना आबादी क्षेत्र है। पुलिस ने आसपास के कई और सीसीटीवी कैमरे देखे। पुलिस को कई कैमरों में एक्टिवा सवार नजर आया। नगला पदी में पहुंचने पर आरोपी की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हो गई। पुलिस ने घर में दबिश दी। वह मिल गया। उसके पास से लूटा गया कुंडल भी मिला।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसकी उम्र भी 45 साल है। पूछताछ में बताया कि कर्जदार काफी दिन से चक्कर काट रहे हैं। उसे कोई मदद नहीं मिल पा रही थी। इसलिए लूट कर ली। उसे पता नहीं था कि पकड़ा भी जाएगा। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।