UP NEWS: 100 मीटर दौड़ मे गोरखपुर के निर्भय तिवारी प्रदेश मे सबसे आगे; राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई

लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्भय नाथ तिवारी ने 100 मीटर की दौड़ 10.74 सेकेंड में पूरी की। अंडर-23 में उत्तर प्रदेश के लिए यह रिकॉर्ड टाइमिंग है। इस रिकॉर्ड के साथ ही वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी क्वालीफाई हो गए हैं।



गोरक्षनगरी के निर्भय नाथ तिवारी ने अंडर-23 आयु वर्ग में चौथे यूपी स्टेट ओपेन चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ को रिकॉर्ड समय में पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्भय नाथ तिवारी ने 100 मीटर की दौड़ 10.74 सेकेंड में पूरी की। अंडर-23 में उत्तर प्रदेश के लिए यह रिकॉर्ड टाइमिंग है। इस रिकॉर्ड के साथ ही वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी क्वालीफाई हो गए हैं। गोरखपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एनडी सिंह सोलंकी ने बताया कि निर्भय रेलवे स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच विनोद सिंह और सुकोमल के निर्देशन में अभ्यास करते हैं। कुशीनगर के बोदरवार निवासी निर्भय गोरखपुर के बेतियाहाता में रहते हैं। निर्भय इस समय स्पीड वर्क के लिए सैफई में सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास कर रहे हैं।

श्रेया ने जीता रजत पदक

गाजियाबाद में आयोजित अंडर-20 जूनियर आयु वर्ग के 400 मीटर दौड़ में गोरखपुर की श्रेया सिंह ने रजत पदक जीता। श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक पक्का किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स संघ ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों