दरिंदगी के बाद हत्या: परिजनों का पोस्टमार्टम पर अड़ना, धर्मांतरण के विरोध में बेटी की हत्या का आरोप

दरिंदगी के बाद हत्या: परिजनों का पोस्टमार्टम पर अड़ना, धर्मांतरण के विरोध में बेटी की हत्या का आरोप

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव देहरादून के जंगल से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह किशोरी का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

परिवारवालों के करुण रुदन देखकर वहां मौजूद लोगों के आंसू छलक आए। परिजनों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। वे दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए अड़ गए। बजरंगदल के कार्यकर्ता भी गांव में पहुंच गए। अधिकारी, परिजनों को मनाने में जुटे हैं। परिजन आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की भी मांग कर रहे हैं। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस फोर्स तैनात है।

पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को प्रेमजाल में फांसकर आरोपी धर्मांतरण कराना चाहते थे। विरोध करने पर आरोपियों ने हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस को नई तहरीर दी है, जिसमें 14 लोगों को नामजद किया है। मुख्य आरोपी छोटू उर्फ आसिफ को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।

बृहस्पतिवार दोपहर बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों के लोग गांव पहुंचे थे। संगठन के लोग यहां पीड़ित पक्ष से मिले और उनकी मांगों के बारे में पूछा। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। पकड़े गए चारों अभियुक्तों ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात कबूली है। अभी इन अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। अगर कोई और शामिल होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों