उत्तराखंड निकाय चुनाव: 100 नगर निकायों की मतगणना जारी, जल्द आएंगे नतीजे

Bageshwar by election BJP Congress candidate to win बागेश्वर उपचुनाव में  बीजेपी या कांग्रेस? जीत को यह बन सकते हैं प्रत्याशी, Uttarakhand Hindi News  - Hindustan

 

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनाव परिणाम शनिवार को साफ हो जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है, और पहले बैलेट पेपर की गिनती की जा रही है। 23 जनवरी को हुए मतदान के बाद आज 25 जनवरी को मतगणना होनी है। इस बार कुल 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें मेयर के 11 पद, नगर पालिका अध्यक्ष के 46 पद और नगर पंचायत अध्यक्ष के 43 पदों के साथ-साथ पार्षद, सभासद और वार्ड सदस्य के कुल 1282 पदों के लिए मतगणना चल रही है।

 

मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका था। मतदान की प्रक्रिया के बाद अब मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा और निगरानी में चल रहा है। शुरुआत में बैलेट पेपर की गिनती हो रही है, इसके बाद ईवीएम की गिनती की जाएगी। मतगणना के परिणाम आने के बाद यह तय होगा कि राज्य के विभिन्न नगर निकायों में किसके सिर जीत का ताज सजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों