Bihar News: ‘हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार’ को मिली पुनः मान्यता, पहले क्यों हुई थी रद्द

Bihar News: ‘हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार’ को मिली पुनः मान्यता, पहले क्यों हुई थी रद्द

हॉकी इंडिया ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार में ‘हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार’ को मान्यता दे दी हैl इसके पहले हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने 30 दिसंबर को महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में असहयोग देने और कारण बताओ नोटिस का ज़वाब नहीं देने की वज़ह से ‘हॉकी बिहार’ की मान्यता रद्द कर दी थी|

बिहार में लंबे समय से खिलाड़ी और हॉकी प्रेमी ‘हॉकी बिहार’ के विरुद्ध आंदोलन कर रहे थे|इस आंदोलन की अगुआई करने वाले राणा प्रताप सिंह को नवगठित ‘हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार’ के महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है|

जबकि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को अध्यक्ष और राकेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया हैl पूर्व खिलाड़ी योगेश कुमार, दानिश हयात, अंजनी कुमार सहित हॉकी खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि नवगठित संघ सरकार के सहयोग से बिहार में हॉकी को सुविधा उपलब्ध कराने और लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी|

बिहार में लंबे समय से खिलाड़ी और हॉकी प्रेमी ‘हॉकी बिहार’ के विरुद्ध आंदोलन कर रहे थे| अब हॉकी इंडिया ने बिहार में ‘हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार’ को मान्यता दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों