2025 के पहले महीने में सिनेमाघरोंं में रिलीज होने वाली 12 फिल्म

new film
नया साल का आगाज कल से होने जा रहा है। हैप्पी न्यू ईयर को लेकर हर कोई अलग-अलग तरह की तैयारियां कर रहा है। सिनेमा जगत ने भी नए साल के पहले महीने जनवरी को धमाकेदार बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 

जिसका अंदाजा 2025 के पहले महीने में सिनेमाघरोंं में रिलीज होने वाली 12 धांसू फिल्मों के जरिए लगाया जा सकता है। खास बात ये है कि इनमें हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा की कई मूवीज शामिल हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि वो कौन-कौन सी फिल्में हैं। 

जनवरी 2025 में रिलीज होंगी ये फिल्में

हर साल देखा जाता है कि न्यू ईयर के पहले महीने में अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए मेकर्स में होड़ मची रहती है। इस बार भी यही नजारा देखने को मिलने वाला है। जिसकी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।

ये रही जनवरी 2025 में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट- 

     फिल्म     भाषा      रिलीज डेट
   रिंग-रिंग     तमिल   3 जनवरी 2025
   विदामुयार्ची     तमिल   9 जनवरी 2025
    गेम चेंजर     तेलुगु   10 जनवरी 2025
     फतेह     हिंदी   10 जनवरी 2025
     रचेल     मलयालम   10 जनवरी 2025
   डाकू महाराज     तेलुगु   12 जनवरी 2025
   संक्रांतिकी वस्तुन्नम     तेलुगु   14 जनवरी 2025
    इमरजेंसी     हिंदी   17 जनवरी 2025
    आजाद     हिंदी   17 जनवरी 2025
    रुद्र गरुणा पुर्णा     कन्नड़   24 जनवरी 2025
    स्काई फोर्स     हिंदी    24 जनवरी 2025
      थुडारम     मलयालम    30 जनवरी 2025

इन मूवीज का फैंस को इंतजार

गौर करें नए साल के पहले महीने में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली मोस्ट अवेडेट मूवीज के बारे में तो उसमें सोनू सूद की एक्शन थ्रिलर फतेह, साउथ सुपरस्टार राम चरण की गेम चेंजर, कंगना रनौत की इमरजेंसी और अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का नाम शामिल है। ये वो फिल्में हैं, जिनके लिए सिनेप्रेमियों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में यकीनन तौर पर खरी उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों