कुशाभाऊ ठाकरे का योगदान लोकतांत्रिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण, सीएम शिवराज ने किया उल्लेख

IMG_2103

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को स्थापित करने में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सामान्य व्यक्तियों को सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बनाने के लिए प्रेरित किया और समाज एवं संस्कृति के उत्थान में भी अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने ठाकरे जी के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि उनका संगठन विस्तार और राष्ट्रवादी विचारों के प्रसार में योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा और कुशाभाऊ ठाकरे के संस्मरणों पर आधारित एक पुस्तक प्रकाशित करने का विचार भी व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दोनों वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को प्राथमिकता दी और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके संपर्क में आने वाले लोगों को इन दोनों नेताओं से प्रेरणा मिली और उन्होंने व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को त्याग कर संगठन के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक सुरेंद्र पटवा के निवास पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि स्व. पटवा का प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के प्रति संकल्प हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उनके विचार प्रदेश को विकास की ओर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने स्व. पटवा की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों