“Karanveer और Chum Darang के रिश्ते में आई दरार, 25 साल के लड़के को बताया जिम्मेदार!”

22_12_2024-chum_darang_and_karanveer_23853557
सलमान खान का शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) अलग-अलग विवादों से घिरा रहता है। वीकेंड का वार एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। हाल ही में घरवालों की वोट के आधार पर दिग्विजय राठी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इसके बाद बीते एपिसोड में दिग्विजय राठी के घर से बाहर जाने पर कई कंटेस्टेंट्स ने हैरानी जाहिर की। दिग्विजय भी खुद इस बात का जिक्र करते हैं कि वह खुद को शो से इतनी जल्दी एविक्ट होते हुए देखना नहीं चाहते थे। 

दिग्विजय के लिए दुखी नजर आए करणवीर

कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो में करणवीर मेहरा को एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। बीते एपिसोड में करण को दिग्विजय के एविक्शन की वजह से दुखी देखा गया।दिग्विजय के घर से बाहर होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स श्रुतिका अर्जुन के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चाहत पांडे को भी श्रुतिका के साथ एविक्शन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देखा गया। हालांकि, चर्चा में करणवीर और चुम दरांग (Chum Darang) के बीच हुई बातचीत आ गई है।

Photo Credit- Instagram

करण ने चुम की इस बात पर उठाए सवाल

बीबी हाउस में श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग के बीच दोस्ती का रिश्ता देखा गया है। दिग्विजय के एविक्शन के बाद करण ने चुम को श्रुतिका की मदद करने के लिए सेल्फिश कहा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे जो लगेगा वो मुंह पर बोलूंगा। मैंने वो गेम नहीं खेला, क्योंकि मुझे चुम चाहिए थी। दिग्विजय ने भी उस गेम को नहीं खेला क्योंकि वह भी चुम को चाहता था। श्रुतिका ने उस लड़के के साथ क्या किया। उसने 25 साल के लड़के के भविष्य के साथ खेला है। वह यहां पर बिग बॉस में गेम खेलने आया था। बिग बॉस ने भी कहा था कि वह टॉप 5 में जाने लायक कंटेस्टेंट था।बिग बॉस ने यहां तक पूछा था कि तुम रैंकिंग बदलना चाहती हो।’ 

दिग्विजय ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर

दिग्विजय राठी से बिग बॉस ने सवाल किया कि वह किस कंटेस्टेंट को बिग बॉस की ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। घर से बाहर हुए दिग्विजय ने विवियन का नाम लिया। उन्होंने कहा, वह बिग बॉस का लाडला है तो उसे ही विजेता बनना चाहिए। माना जा रहा है कि ऐसा दिग्विजय ने तंज कसते हुए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों