“दिवाली स्पेशल, OTT पर 9 कल्ट क्लासिक फिल्में, जिनकी कहानी आपको कर देगी हैरान”

Best Movies on Prime Video: ओटीटी का क्रेज लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। दिवाली पर अगर आप भी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना सोच रहे हैं तो हम आपके लिए 9 कल्ट क्लासिक मूवीज लेकर आए हैं। इन मूवीज की कहानी इतनी अलग है कि इन्हें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। मूवीज देख आप एक्टर्स और कहानी की तारीफ करते नहीं रुकेंगे। ये सारी फिल्में आप अपने घर में दिवाली की छुट्टियों में एन्जॉय कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
मॉन्स्टर
ये मूवी एक जापानी थ्रिलर मूवी है। ये इसी साल 2024 में रिलीज हुई थी। मूवी को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। इसकी कहानी आपके दिमाग की नसों को खोल देंगी। वहीं दिवाली पर आप इसे घर पर बैठ पॉपकॉर्न खा देख सकते हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
मनोरमा सिक्स फीट अंडर
अभय देओल की ये मूवी आपको बेहद अच्छी लगेगी। फिल्म की कहानी जितनी शानदार थी उतनी ही एक्टर की एक्टिंग भी कमाल थी। मूवी में अभय देओल का किरदार आपको इंप्रेस कर देगा। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
आत्मा पम्पलेट
आत्मा पम्पलेट एक मराठी मूवी है। इसकी कहानी और दमदार किरदार ने लोगों को हिला कर रख दिया था। वहीं इस फिल्म का प्रीमियर कई फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है। मूवी में बच्चों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया। ये मूवी जी-5 पर उपलब्ध है।
त्रिकाल
नीना गुप्ता और नसीरुद्दीन शाह स्टारर ये मूवी बेहद शानदार है। 80 के दशक में बनी ये मूवी आज भी आपके दिल पर छा जाएगी। इसे श्याल बंगाल ने डायरेक्ट किया है। वहीं नीना गुप्ता की एक्टिंग देख आप दंग रह जाएंगे। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
डोसर
कोंकणा सेन अपनी कईं फिल्मों से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन इस मूवी में उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग की थी। ये मूवी 2006 में आई थी। इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
द सेल्समैन
ये एक फ्रेंच मूवी है। इसमे एक ऐसे कपल की कहानी है जो मर्डर के केस में फंस जाती हैं। आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। मूवी की कहानी इतनी बेहतरीन है कि आप बोर ही नहीं हो पाओगे। ये मूवी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।