घास काटने निकली दो सहेलियों की लाशें तालाब में मिली, गांव में सनसनी, किनारे चप्पल-हंसिया मिलने से बढ़ा रहस्य

घास काटने निकली दो सहेलियों की लाशें तालाब में मिली, गांव में सनसनी, किनारे चप्पल-हंसिया मिलने से बढ़ा रहस्य
आनंद पब्लिक महराजगंज
रंजीत मोदनवाल
घुघली / महराजगंज,घुघली थाना क्षेत्र के मटकोपा गांव में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गांव की दो सहेलियां नीता साहनी (18) पुत्री झिंगुरी साहनी और कहकसा खातून (19) पुत्री अलाउद्दीन की लाशें तालाब से बरामद हुईं। दोनों की मौत ने परिजनों ही नहीं, पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों सहेलियां मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घास काटने के लिए घर से निकली थीं। जब शाम तक वापस नहीं लौटीं तो परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुटे। इस दौरान गांव के बाहर रामपुर बल्डीहा स्थित तालाब के किनारे उनकी चप्पल, हंसिया और बोरी बरामद हुईं। शक गहराया तो गांव के युवकों ने तालाब में उतरकर खोजबीन की, जहां दोनों के शव पानी में तैरते मिले।
परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घुघली पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव में दहशत और चर्चा
घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है—क्या यह साधारण हादसा है या फिर किसी गहरी साजिश का हिस्सा? दोनों सहेलियों की एक साथ मौत ने मामले को रहस्यमयी बना दिया है।
घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह का कहना है कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ड्रोन कैमरे की अफवाह पर युवक ने चलाई गोली, तीन नाबालिक बच्चिया घायल – गांव में मची सनसनी, मौक पर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
घुघली में ट्रेन की चपेट में आया 29 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत
रुद्रपुर भलुही में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
नपं पनियरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम युवा की दर्दनाक मौत,
राजनीति मे जाति पात भेद भाव नही सेवा भाव होता है : विवेक प्रताप उर्फ निक्कू सिंह
आगामी पर्व पर डीएम व एसपी द्वारा परतावल मे फ्लैग मार्च कर लोगों को कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया
निमंत्रण बांटने जा रहे पिता पुत्र की ट्रक के चपेट मे आने से मौत
यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद
साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में गुजरात की पूजा कुमारी ने जीता गोल्ड