दीपक सिंह के रोड शो ने पनियरा में गरमाया चुनावी माहौल, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

दीपक सिंह के रोड शो ने पनियरा में गरमाया चुनावी माहौल, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
कतरी से मुजरी तक गूंजे नारे, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत; वाहनों के काफिले से शक्ति प्रदर्शन
आनंद पब्लिक, महराजगंज
(लालजी यादव)
पनियरा, महराजगंज। पनियरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। सोमवार को योगी सेवक दीपक सिंह के जनसंपर्क अभियान और रोड शो ने क्षेत्र का सियासी माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया। कतरी, परतावल, हरपुर, बनौली, पनियरा और मुजरी समेत विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते रोड शो में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आए।
गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ निकले दीपक सिंह का जगह-जगह समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया और समर्थकों ने नारेबाजी कर माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक हलचल के संकेत दिए। कई स्थानों पर लोग सड़क किनारे खड़े होकर रोड शो में शामिल काफिले का स्वागत करते नजर आए। समर्थकों का उत्साह और वाहनों का लंबा काफिला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
दीपक सिंह ने लोगों से संपर्क कर संवाद किया और क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना पक्ष रखा। रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ को समर्थक अपने पक्ष में मजबूत जनसमर्थन के तौर पर देख रहे हैं।
