यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद

*यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद*
आनंद पब्लिक ब्यूरो
बडहलगंज।
ब्लॉक बडहलगंज अंर्तगत ग्रामसभा सिधुआपार के निवासी युवा कवि एवं चिकित्सक डॉ निर्भय निनाद को गुरुवार की शाम न्यू जेन फाउंडेशन कार्यक्रम में गोरखपुर जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नय्यर के हाथों यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। निनाद को उनके समाज में साहित्यिक योगदान हेतु यूथ ऑइकन अवार्ड दिया गया। इसके पूर्व में भी निर्भय को दक्षिणांचल युवा सम्मान, राष्ट्रीय युवा सम्मान, हिंदी सेवी सम्मान सहित दर्जनों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। निर्भय की इस उपलब्धि पर उनके चाहने वालों ने अपनी शुभकामनाएं दी।
