Delhi- NCR Weather:हवा फिलहाल साफ चल रही है, वर्षा के असर से लगातार तीसरे दिन भी राजधानी में प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी

Delhi- NCR Weather:हवा फिलहाल साफ चल रही है, वर्षा के असर से लगातार तीसरे दिन भी राजधानी में प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी
मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली एनसीआर की हवा फिलहाल साफ चल रही है। वर्षा के असर से लगातार तीसरे दिन भी राजधानी में प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में ही दर्ज किया गया। सीपीसीबी (CPCB) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम चार बजे प्रदूषण का औसत स्तर 158 दर्ज किया गया। 

एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यह 160 था। 24 घंटे के भीतर इसमें दो अंकों की गिरावट और आई है। मौसमी बदलाव के चलते अभी अगले कई दिन एक्यूआई 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में ही बना रह सकता है। 

शुक्रवार को भी ऐसा ही बना रहा मौसम

उधर मौसम के मिजाज में बहुत बदलाव नहीं है। सुबह- शाम हल्की ठंड रहती है जबकि दिन में तेज धूप खिलने पर गर्मी महसूस होने लगती है। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही हाल बना रहा।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। नमी का अधिकतम स्तर 93 से 39 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक शिवार सुबह स्मॉग और धुंध होने का पूर्वानुमान है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 11 डिग्री रह सकता है।

शुक्रवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई

शहर       सीपीसीबी     आईक्यू एयर
दिल्ली       158              181
गुरुग्राम      160              183
गाजियाबाद   81               113
फरीदाबाद     84                94
ग्रेटर नोएडा    99               123
नोएडा         107              142
वहीं पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार रात एवं बृहस्पतिवार तड़के विभिन्न इलाकों में हल्की वर्षा हुई, लेकिन फिर भी तापमान में गिरावट नहीं हुई। आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार की सुबह सीजन की सबसे गर्म रही। बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली वासी जब उठे तो बाहर सड़कें गीली थी।
पता चला कि हल्की वर्षा हुई है। हालांकि गर्माहट में कोई कमी नहीं थी। न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है।
वहीं अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। नमी का अधिकतम स्तर 96 से 39 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों