Election Exit Poll: दोपहर एक बजे 36.69 फीसदी मतदान; जाने कब तक आएगा Exit Poll
हरियाणा में शुक्रवार को सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके बाद एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। जनता में हरियाणा में चुनाव को लेकर खासा दिलचस्पी है। एग्जिट पोल के रिजल्ट कई एजेंसियां दिखाएंगी। चुनाव के तुरंत बाद ये एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। हालांकि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आज चुनाव हो रहा है। सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं। प्रदेश में दोपहर एक बजे 36.69 फीसदी मतदान हो चुका है। आज शाम तकरीबन साढ़े छह बजे एग्जिट पोल आना शुरू हो जाएंगे। जिनसे अंदेशा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में इस बार किसकी सरकार आने वाली है। हालांकि, वास्तविक स्थिति 8 अक्टूबर को मतगणना के समय ही साफ हो सकेगी। इसके साथ ही केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए भी एग्जिट पोल आएंगे।
खास बात है कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रहेगी। चुनाव में क्षेत्रीय दल जजपा, आईएनएलडी, बीएसपी, एएसपी पर भी सबकी नजर है कि चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों क्या रोल रहेगा। इसका भी जनता में खास इंतजार है।
कहां देख सकते हैं एग्जिट पोल?
यदि आप भी एग्जिट पोल देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप लाइव स्ट्रीमिंग जागरण.कॉम पर देख सकते हैं। इसके अलावा दैनिक जागरण के यू-ट्यूब पर भी एग्जिट पोल देखे जा सकते हैं। इसके अलावा आप टुडे चाणक्या, एक्सिस माई इंडिया, सीएसडीएस, सी वोटर जैसी सर्वे एजेंसियों पर भी एग्जिट पोल देख सकते हैं।
क्या होता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल एक चुनावी सर्वे है। वोटिंग के दिन न्यूज चैनल और एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधि मतदान केंद्रों पर मौजूद होते हैं। वोटिंग करने के बाद मतदाताओं से चुनाव से जुड़े कुछ सवाल पूछते हैं।
उनके जवाब के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इस रिपोर्ट के आंकलन से पता चलता है कि वोटर्स का रूझान चुनाव में किधर है। खास बात यह है कि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को शामिल किया जाता है।