UP NEWS: बिहार का नही यहां का रहने वाला है हिमांशु; पढ़ें क्या है उसकी पुरी सच्चाई?

ऑनलाइन गेमिंग में 96 लाख रुपये हारने का दावा करने वाला हिमांशु मिश्रा तीन साल पहले तक गुजैनी में ही रहा करता था।



उसके पिता कौशल किशोर सिक्योरिटी गार्ड हैं। तीन साल पहले पिता ने गुजैनी स्थित 30 वर्ग मीटर के मकान को आठ लाख में बेंचा था। ऐसे में उसके खुद को बिहार का बताने और 96 लाख हारने की कहानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकांश लोग इसे मनगढ़ंत ही बता रहे हैं।

हिमांशु के खिलाफ ऋषभ त्रिवेदी ने काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अगस्त में वह उन्हें पेन बेचते हुए मिला था। उन्होंने उसकी मदद की लेकिन वह चार दिन बाद ही कहीं चला गया। जिस कमरे में वह रुका था वहां एक किताब मिली थी, जिसमें उसका आधार कार्ड मिला था। इसमें उसका पता गुजैनी का निकला। आधार के पते पर वर्तमान में दुर्गेश चौहान रहते हैं। जिन्हाेंने तीन साल पहलेवह मकान खरीदा था। हिमांशु का बड़ा भाई ईशु परिवार के साथ अकबरपुर में रहता है। हिमांशु की भाभी सरकारी कर्मचारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *