पानीपत में आशिकी के जुनून में पागल पति ने पत्नी पर ढाया कहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती!

पानीपत में आशिकी के जुनून में पागल पति ने पत्नी पर ढाया कहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती!

पानीपत में आशिकी के जुनून में पागल पति ने पत्नी पर ढाया कहर

पानीपत की रामपुरा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी पर तेल डालकर आग लगा दी। बाद में वह उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी जब उनकी बेटी को मिली, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रामपुरा कॉलोनी, काबड़ी रोड की निवासी है और चार भाई-बहन हैं। उसके पिता दीपचंद के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध होने के कारण माता-पिता के बीच लगातार झगड़े होते रहते हैं। पिता अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करता है। जब उसने अपनी मां को फोन किया, तो मां ने बताया कि उस दिन भी उसके पापा ने उसे पीटा था। 25 सितंबर की रात को पिता ने जान से मारने की नीयत से उसकी मां पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। अपने अपराध को छिपाने के लिए पिता उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले गया, जहां उसकी मां का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *