सुल्तानपुर में छेड़खानी के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसमें उसे पैर में गोली लगी। आरोपी ने ऑफिस जा रही महिला के साथ बदसलूकी करते हुए उसका दुपट्टा खींचा था।

IMG_1341

सुल्तानपुर में छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगी है। ऑफिस जा रही समूह की महिला का दुपट्टा तक खींचा था।सुल्तानपुर में समूह की महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को बल्दीराय पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है। करीब 13 दिन पूर्व अपने साथी के साथ मिलकर आरोपी ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था।

सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि इरफ़ान उर्फ़ मोनू निवासी गजराज का पुरवा किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने उसे घेरा, शारदा सहायक खंड 16 नहर बघौना के पास पहुंचते ही उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। बचाव में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में गोली इरफ़ान के दाहिने पैर में लगी और वो गिर गया। जिसके बाद उसे लेकर सीएचसी बल्दीराय लेकर आई जहां उसका इलाज चल रहा है।
सीओ ने बताया कि आरोपी इरफ़ान व शिव बहादुर उर्फ़ लाला पर 26 जुलाई को समूह की एक महिला ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि ऑफिस जाते समय दोनों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए उसका दुपट्टा तक खींच लिया था। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में रेप का एक केस दर्ज है। वही एसओ आरबी सुमन ने बताया कि आरोपी शिव बहादुर उर्फ़ लाला को पकड़ने के लिए टीम दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *