नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई हो गई है, नागार्जुन ने खास अंदाज में अपनी बहू का स्वागत किया।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने सगाई कर ली है, और उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।नागा चैतन्य ने फाइनली शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। दोनों की शादी की फोटोज नागा के पिता नागार्जुन ने शेयर की है। नागार्जुन ने दोनों को सगाई की बधाई दी है और शोभिता का परिवार में स्वागत भी किया है। तस्वीरों में आप देखेंगे कि नागा ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना है और शोभिता ने पीच कलर की साड़ी। शोभिता के हाथ में डायमंड रिंग भी नजर आ रही है |
फोटोज शेयर कर नागार्जुन ने लिखा, ‘हमें काफी खुशी हो रही है बताते हुए कि हमारे बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई हो गई है। सगाई आज सुबह 9.42 बजे हुई। हम शोभिता का अपने परिवार में स्वागत करते हैं। इस प्यारे कपल को बधाई। दोनों को लाइफटाइम की खुशियां और प्यार मिले। भगवान का आशीर्वाद इन पर हमेशा रहे। एक अनंत प्रेम की शुरुआत।’