हरियाणा में हड़कंप: ACB ने महिला HCS अधिकारी मीनाक्षी दहिया को रंगे हाथों पकड़ा!

हरियाणा में हड़कंप: ACB ने महिला HCS अधिकारी मीनाक्षी दहिया को रंगे हाथों पकड़ा!

हरियाणा में 1 लाख रुपए के रिश्वत मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने HCS अधिकारी मीनाक्षी दहिया को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें पंचकूला में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने दहिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

मीनाक्षी दहिया की गिरफ्तारी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा जमानत देने से इनकार करने के कुछ दिनों बाद हुई है। उन पर पंचकूला के मत्स्य विभाग के एक अधिकारी से रिश्वत लेने का आरोप है। दहिया के खिलाफ यह आरोप है कि उन्होंने जिला मत्स्य अधिकारी राजन खोडा से चार्जशीट वापस लेने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तारी के बाद से वह भूमिगत थीं।

राजन खोडा ने शिकायत में बताया कि 29 मई 2022 को उनके खिलाफ साजिश के तहत झूठे आरोप लगाकर चार्जशीट दर्ज की गई थी, ताकि उनके जूनियर कश्मीर सिंह को पदोन्नति दी जा सके। प्रमोशन की फाइल मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजी गई थी, लेकिन चार्जशीट के कारण प्रमोशन रुक गई। जांच में खोडा निर्दोष पाए गए, और चार्जशीट वापस लेने का आदेश जारी हुआ। मीनाक्षी दहिया ने इस चार्जशीट को वापस लेने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। 17 अप्रैल 2024 को उन्होंने स्टेनोग्राफर जोगिंदर सिंह के माध्यम से रिश्वत की मांग की। बाद में ACB ने कार्रवाई की और रिश्वत लेते समय सेवादार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिसके बाद दहिया की गिरफ्तारी हुई और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *