झारखंड सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, धान बेचने पर देगी 100 रुपये बोनस

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने किसानों के लिए खुशखबरी दी है।

अब झारखंड में धान की खेती खरने वाले किसानों को केंद्र सरकार से प्रति क्विंटल मिलने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर राज्य सरकार की तरफ से 100 रुपए बोनस दिया जाएगा। इसके लिए झारखंड कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार ने धान की एमएसपी भी तय कर दी है।

शुक्रवार को हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। कैबिनेट की तरफ से इसयोजना के लिए कुल 60 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इस संबंध में 60 करोड़ रुपयों की मंजूरी दी गई है।

कितना धान खरीदेगी राज्य सरकार

किसानों को 100 रुपए बोनस देने के ऐलान के बाद सरकार की तरफ से बताया गया कि सरकार ने इस वर्ष फैसला किया है कि किसानों से 6 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का फैसला किया है। इस तरह किसानों को उनकी धान की फसल पर मिलने वाली एमएसपी पर 100 रुपए बोनस भी दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने फंड को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सामान्य किस्म के धान के लिए 2300 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए किस्म की धान की फसल के लिए 2320 रुपए एमएसपी तय किया है। ऐसे में जब झारखंड सरकार किसानों से धान खरीदेगी तो सामान्य के लिए 2400 रुपए और ग्रेड-ए किस्म के धान के लिए 2420 रुपए प्रति क्विंटल दिए जाएंगे।

शुक्रवार को हुई बैठक में हेमंत सोरेन सरकार ने कुल 36 प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसमें राज्य भर में 29, 600 ‘जल सहिया’ और 12 हजार रुपए के स्मार्टफोन देने को भी मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *