हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सजी टीम: अशोक गहलोत, अजय माकन और दिग्गज नेताओं को सौंपा ऑब्जर्वर का जिम्मा

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सजी टीम
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर समाप्त हो चुका है और अब प्रचार की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में, कांग्रेस अध्यक्ष ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तत्काल प्रभाव से एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के रूप में अशोक गहलोत, अजय माकन, और प्रताप सिंह बाजवा को नियुक्त किया है।
बीते दिन कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा समेत 40 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।