रणवीर सिंह तैयार अपनी ‘दोनों लक्ष्मियों’ के स्वागत के लिए, दीपिका जल्द होंगी डिस्चार्ज

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दीपिका ने मुंबई के गिरगांव स्थित HN हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। शादी के छह साल बाद यह उनका पहला बच्चा है, और इस खास मौके के लिए रणवीर सिंह बेहद उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है, और रणवीर ने अपनी दोनों ‘लक्ष्मियों’ – बेटी और पत्नी – का घर में स्वागत करने के लिए खास तैयारियां की हैं।
रणवीर ने बेटी के आगमन के लिए घर को सजाया है और अपनी पत्नी दीपिका के साथ इस नए सफर को शुरू करने के लिए बेताब हैं। फैंस भी दीपिका और उनकी बेटी की पहली झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।