JHARKHAND NEWS: ट्रक ड्राइवर ने की 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत: झारखंड में किडनैप किया और रेप करके लखनऊ मे फेका

झारखंड के रांची से गायब हुई 13 साल की लड़की का ट्रक ड्राइवर ने पटना में रेप किया। इसके बाद उसे लखनऊ में बदहवास हालत में छोड़ दिया। चार दिन बाद नाबालिग ने अपने साथ हुए कांड को बताया तो लोगों का दिल सहम गया।



बीते माह झारखंड के रांची से गुम हुई 13 साल की लड़की उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बरामद हुई। इस बीच उसके साथ दरंदिगी भी हुई। लड़की ने पुलिस को अपने साथ हुई दर्दनाक घटना को बताया। पुलिस ने बताया कि तमार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के घरवालों के अनुसार 16 अगस्त को स्कूल से नहीं लौटने पर घरवालों ने उसके गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

अपहरण और रेप की दर्द भरी दास्तान

तमार पुलिस स्टेशन के प्रभारी ने बच्ची के हवाले से बताया कि 16 अगस्त को रोशन कुमार नामक युवक उसे बुंडू बस स्टैंड लेकर गया था। इसके बाद दूसरे लड़के के जरिए पटना ले जाई गई। दूसरा लड़का उसे पटना में एक ट्रक में छोड़कर भाग गया था। इसके बाद ट्रक चालक ने उसके साथ दरंदिगी की। कथित तौर पर उसने लड़की के साथ रेप किया और फिर लखनऊ में जाकर फेंक दिया।

रेप, मानव तस्करी और पॉक्सो के तहत दर्ज हुआ केस

पुलिस ने बताया कि रविवार को दर्ज शिकायत के आधार पर उन्होंने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। लड़की के द्वारा दिए गए बयान में कई कड़ियां गायब हैं। हम लोग जांच कर रहे हैं ताकी इन मिसिंग लिंक्स को आपस में जोड़ सके। पुलिस ने बताया कि रेप, मानव तस्करी जैसी धाराओं के अलावा पॉक्सो के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी रतिभान सिंह ने पीटीआई को बताया कि हम लोगों ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जांच में हम लोग पीडिता द्वारा दिए गए बयान के दावों को भी देख परख रहे हैं।

बच्ची को बेचने का लगा आरोप

बाल अधिकारों को देखने वाले विद्यानाथ कुमार को इस केस के बारे में पता चला तो उन्होंने दावा किया कि लड़की को पटना में एक ट्रक ड्राइवर को बेच दिया गया था। 20 अगस्त को लड़की लखनऊ में लोकल पुलिस को बरामद हुई। इसके बाद उन लोगों ने बिना एफआईआर दर्ज किए लड़की को राजकीय बालिका गृह लखनऊ को सौंप दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *