बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के उठने से बिहार में 10 सितंबर तक बारिश के आसार; जानें कहाँ कैसा रहेगा मौसम

Bihar-Werather-2023-12-5b1c3400ebd37657834f514ec25c65b5

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात की दिशा अब धीरे-धीरे बदल रही है। यह चक्रवात आठ सितंबर तक ओडिशा के तट को टकरा सकता है, जिसके बाद बिहार में दस सितंबर तक बारिश की संभावना बन सकती है। राज्य में मानसून के दौरान अब तक सामान्य से कम वर्षा हो रही है।

सात सितंबर तक राज्य में 828.7 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 614.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जिससे सामान्य वर्षा से 26 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सात सितंबर को सीतामढ़ी के पुपरी में राज्य का सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया|

पटना में तापमान इतना रहा

वहीं, न्यूनतम तापमान डेहरी में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्तमान में मानसून की रेखा बीकानेर, कोटा, दमोह होते हुए पारादीप से गुजर रही है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *