अर्जुन चौटाला का रणजीत चौटाला पर तंज: ‘रानियां में विकास होता तो BJP नहीं करती टिकट काटने’

अर्जुन चौटाला का रणजीत चौटाला पर तंज
रानियां विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने अपने दादा चौधरी रणजीत सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि यदि कोई बड़ी पार्टी किसी उम्मीदवार का समर्थन छोड़ती है, तो यह संकेत है कि उस नेता का पब्लिक में जनाधार घट चुका है। अर्जुन चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि भाजपा छोड़कर जा रहे नेताओं से स्पष्ट है कि पार्टी में उन्हें मान-सम्मान नहीं मिला। इसके साथ ही, अर्जुन चौटाला ने अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए कोर्ट में दरखास्त देने की बात भी कही।
अर्जुन चौटाला ने अपने दादा चौधरी रणजीत सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले 5 साल में रनियां क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ, और यही कारण है कि पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। अर्जुन चौटाला ने यह भी कहा कि उनके आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनके चुनावी मुद्दे में लोगों को स्वस्थ रखना और युवाओं को नशे से दूर रखना शामिल होगा।
इसके अलावा, अर्जुन चौटाला ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 10 साल में सरकार ने विकास कार्यों की बजाय लोगों को परेशान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में प्रदेश में 600 बार इंटरनेट बंद किया, जो उनके शासन की असलियत को दर्शाता है। अर्जुन चौटाला ने अपने दादा ओमप्रकाश चौटाला के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए कोर्ट में एक दरखास्त लगाने की भी बात कही।