BIHAR NEWS: बिहार मे बढ़ रहा है सियारों का आतंक; 20 लोगों किया घायल
यूपी के बहराइच में भेडियों के आतंक के बाद अब बिहार में सियारों का टेरर है। मुजफ्फरपुर के शेरपुर पंचायत के बंगरा गांव में सियारों ने 20 से ज्यादा लोगों को बुरी तरह काट खाया है। और बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। गांव में दहशत है, और ग्रामीण रतजगा को मजबूर हैं।
मुजफ्फरपुर के शेरपुर पंचायत स्तिथ बंगरा गांव व माधोपुर सुस्ता में सियार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर तक 20 से अधिक महिला, बुजुर्ग, बच्चे को काटकर जख्मी कर दिया है। सियार आदमखोर बन चुका है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जगह – जगह पर जाल और केज डाल रखा है। नहर से लेकर जंगल तक में वन विभाग की टीम सियार को ढूढने के लिए सर्च अभियान चला रही है।
4 दिन और रात से सो नहीं रहे ग्रामीण
ग्रामीण नरेश राम ने बताया की पिछले 4 दिनों से गांव के लोग सो नही पा रहे है। रात दिन जगे हुए है। पहले लगा था की एक सियार या लकड़बग्घा होगा। लेकिन, इनकी संख्या अधिक है। 7 से 8 सियार और लकड़बग्घा गांव में घूम रहा है। गांव के लोग लाठी, भाला, तलवार लेकर रात जगरना कर रहे है। महिलाए, पुरुष और बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे है। अबतक 20 से अधिक लोगो को काटकर जख्मी कर दिया है। पिछले दो दिनों से वन विभाग की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। लेकिन, वह पकड़ा नही जा सका।
दूसरे गांव में कर रहा हमला
माधोपुर सुस्ता के रहने वाले मो. इम्तियाज ने बताया की शुक्रवार सुबह से माधोपुर सुस्ता गांव में सियार ने आधा दर्जन से अधिक लोगो को काट लिया है। वह नहर के किनारे किनारे जंगल होते हुए भागकर आ गया है। सुबह में कई लोगो को काट लिया है। गांव के ही एक बच्चे दीपू के सिर के बाल सहित चमरा खिंच लिया। बच्चे की स्तिथि काफी खराब है। उसे इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया है।
गांव के बच्चे नही जा रहे स्कूल
ग्रामीणों ने बताया की दो दिन से बच्चे स्कूल जाने से भी कतरा रहे है। कोचिंग तक पढ़ने नही जा रहे है। बच्चे को अकेला देखकर सियार हमला कर रहा है। इससे बच्चे काफी डरे हुए है। बच्चे झुंड बनाकर नोकिया भाला और लाठी लेकर घर के बाहर खड़े है। गांव के लोग काम पर भी नही जा रहे है।
10 हजार से अधिक की है आबादी
हसन बंगरा के सरपंच नंदन झा ने बताया की पिछले तीन से चार दिन बंगरा के 9,10,11 समेत अन्य वार्ड में जानवर से खतरा था। लेकिन, सुबह से माधोपुर के लोग भी डरे हुए है। इन दो पंचायतों के करीब 10 हजार से अधिक की आबादी दहशत में है।
नहर के किनारे जंगल को साफ कराया
ग्रामीणों ने कहा की कई लोगो के घायल होने के बाद प्रशासन की आंख खुली है। नहर किनारे के बड़े बड़े जंगल को साफ किया जा रहा है। ताकि, आदमखोर जानवर को पकड़ा जा सके। इधर, वन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया की सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही सियार को पकड़ लिया जाएगा