मौसा-मौसी ने छह साल की बच्ची का अपहरण, चॉकलेट के बहाने बाहर लाए

Close up of hands, behind the bars of a prison.
नई दिल्ली। मध्य जिले के आईपी एस्टेट थाने की पुलिस टीम ने भारत-नेपाल सीमा से साढ़े छह साल की अगवा बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू की, तो लड़की के मौसा-मौसी ही मुख्य साजिशकर्ता निकले।
दिल्ली पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से साढ़े छह साल की अगवा बच्ची को बरामद कर लिया है। जांच में पता चला कि बच्ची के मौसा-मौसी ही मुख्य साजिशकर्ता थे। पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 30 लाख रुपये के कर्ज की वसूली के लिए बच्ची का अपहरण किया था। मौसा कृष्ण ने लड़की के चाचा शकील अंसारी को 30 लाख रुपये कर्ज दे रखा था।
लड़की को नेपाल लेकर जा रहे तीन अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने दबोच लिया। आरोपितों की शिनाख्त अलीपुर के कृष्ण, शाहिदा, बिहार के सीतामढ़ी के पिंटू, सुशील और सुनीता के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि मौसा कृष्ण ने लड़की के चाचा शकील अंसारी को 30 लाख रुपये कर्ज दे रखा था।