बच्ची के साथ दरिंदगी: घर के बाहर खेल रही मासूम को अंकल ने किया घायल, अस्पताल में भर्ती

बच्ची के साथ दरिंदगी: घर के बाहर खेल रही मासूम को अंकल ने किया घायल, अस्पताल में भर्ती

बच्ची के साथ दरिंदगी

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है| यहां मुंहबोले चाचा ने पड़ोस की 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया| बच्ची रोती-बिलखती घर पहुंची| परिजन बच्ची को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए|वहीं, इस मामले की सूचना पुलिस को दी|

सूचना पर पहुंची पुलिस गांव पहुंची| फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| पीड़िता पड़ोस के घर में बच्चों के साथ खेलने गई थी, तभी आरोपी मुंहबोले चाचा ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया|

पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया

पीड़ित बच्ची के सगे चाचा ने बताया कि मेरी भतीजी पड़ोस में रहने वाले आरोपी अंकित राठौर को चाचा कहकर बुलाती थी| लेकिन उन्हें क्या पता था कि वह हैवान निकलेगा| घटना बीते गुरुवार की देर शाम की है| पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है| पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई तो इटावा मुख्यालय से पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सबूत जुटाए| आरोपी का नाम अंकित राठौर है| घरवालों की मांग है उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए|

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की यह घटना गुरुवार की शाम 7 और 8 बजे हुई है| आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है| इस घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है| उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं| वहीं, बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं| पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *