BIHAR NEWS: अनंत सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना; बोलें नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के अगले सीएम

अनंत सिंह ने कहा है कि जब तक नीतीश कुमार जिंदा हैं वो तब तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसी के साथ अनंत सिंह ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा है। अनंत सिंह ने कहा कि 2025 में लालू-तेजस्वी को 7-8 सीट ही मिलेगा।



पूर्व विधायक अनंत सिंह ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में बड़ी बात कही है। अनंत सिंह ने कहा है कि जब तक नीतीश कुमार जिंदा हैं वो तब तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसी के साथ अनंत सिंह ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा है। अनंत सिंह ने कहा कि 2025 में लालू-तेजस्वी को 7-8 सीट ही मिलेगा। दरअसल बिहार के बाहुबली नेता कहे जाने वाले अनंत सिंह की आज एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी थी।

इस पेशी के बाद अनंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की है। अपने चिर-परिचित अंदाज में अनंत सिंह ने विरोधियों पर भी निशाना साधा। अनंत सिंह ने कहा कि लालू यादव घोटाले में जेल गए थे। जनता सब जानती है। अनंत सिंह ने कहा कि 2025 के चुनाव में राजद 7-8 सीट पर ही रहेगी। अनंत सिंह ने आगे कहा कि वो मजबूती के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।

अनंत सिंह ने बताया कि रामजन्म यादव नाम के एक शख्स की हुई हत्या के मामले में उनकी पेशी थी। इस मामले में हत्या का आरोप उनपर लगाया गया था। लेकिन ये सब गलत बात थी और अब दूसरी पक्ष आपसी सहमति के लिए तैयार हो गया है। इसलिए केस खत्म हो गया। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और दूसरों को भी कोर्ट पर भरोसा करना चाहिए।

आपको बता दें कि पूर्व विधायक अनंत सिंह को कुछ दिनों पहले पटना हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी थी। पटना हाई कोर्ट ने अनंत सिंह को आर्म्स ऐक्ट से जुड़े केस में रिहा कर दिया था। कोर्ट से राहत मिलने के कुछ दिनों बाद अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाकर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने ऐलान किया था कि वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह ने बताया था कि जनता के कहने पर वो एक काम करवाने के लिए सीएम के पास आए थे और सीएम ने कहा है कि काम हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *