बिहार: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने गुपचुप कर दिया अंतिम संस्कार, जांच में जुटी पुलिस

बिहार: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने गुपचुप कर दिया अंतिम संस्कार, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के गया जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चार बच्चों के माता-पिता ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और आननफानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह पूरा घटना गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के चकला गांव की है।

पति और पत्नी ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाई
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक दंपति की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के चकला गांव के रहने वाले 32 वर्षीय बिरजू मंडल और 28 वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने किन्हीं अज्ञात कारणों से आत्महत्या का कदम उठाया।

पति और पत्नी ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाई, जिससे घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था
स्थानीय लोगों के अनुसार होली के दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिनों से एक-दूसरे से बातचीत भी नहीं हो रही थी। अचानक शनिवार की शाम दोनों घर से निकल गए। कुछ देर के बाद परिजन दोनों पति-पत्नी को खोजने निकले।

कुछ देर बाद परिजनों को पता चला कि दोनों अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

उक्त सूचना पर परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए आनन-फानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। उसके बाद गांव में उक्त घटना की चर्चाएं शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *