होली पर सुबह बंद रहेंगी दिल्ली मेट्रो और नमो भारत की सेवाएं, दोपहर 2:30 बजे से होगा संचालन

rapid-train

होली के त्योहार के अवसर पर शुक्रवार (14 मार्च) को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) की सेवाएं सुबह के समय कुछ घंटे के लिए बंद रहेंगी। डीएमआरसी और एनसीआरटीसी ने पहले ही यात्रियों को सूचित कर दिया है।

बता दें कि 14 मार्च 2025 होली पर न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित Namo Bharat की सेवाएं सुबह 6:00 बजे से शुरू नहीं होंगी। नमो भारत की सेवाएं शाम 4:00 बजे से शुरू होंगी, जो रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

उधर, डीएमआरसी Delhi Metro की सेवाएं भी सुबह के समय बंद रहेंगी। होली के दिन सुबह छह बजे से दोपहर ढाई बजे तक साढ़े आठ घंटे मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा, ताकि मेट्रो के कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मना सकें।

दोपहर ढाई बजे से यात्री मेट्रो में कर सकेंगे सफर

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) का कहना है कि 14 मार्च को होली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी कॉरिडोर पर दोपहर ढाई बजे से मेट्रो का परिचालन शुरू होगा और सामान्य फ्रिक्वेंसी से मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। इसलिए दोपहर ढाई बजे से यात्री मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

केबल चोरी के कारण कई घंटे मेट्रो का परिचालन रहा प्रभावित

सिग्नल केबल चोरी की घटनाएं मेट्रो परिचालन में बड़ी बाधा बनती जा रही है। इसी क्रम में रेड लाइन पर सिग्नल का केबल चोरी होने के कारण बृहस्पतिवार को पौने सात घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। सिग्नल का केबल ठीक होने के बाद 12.45 बजे रेड लाइन पर मेट्रो का परिचालन सामान्य हो गया।

डीएमआरसी के अनुसार, बीती रात शाहदरा से सीलमपुर के बीच केबल चोरी की घटना हुई। दिल्ली ल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि केबल चोरी की घटना के कारण सुबह से ही रेड लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा।

इस दौरान शाहदरा से सीलमपुर के बीच धीमी गति से मेट्रो का परिचालन हुआ। रेड लाइन पर अक्सर केबल चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।‌ डीएमआरसी का कहना है कि केबल चोरी की घटना को लेकर पुलिस के संपर्क में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *