Bihar News: शादी की सालगिरह से पहले ही मौत, गोपालगंज के युवक सुधीश की पटना में हत्या

photo-crime

पटना में अपराधियों ने सोमवार देर रात जिस युवक को गोली मारी थी, उसने मंगलवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटन के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत युवक मूल रूप से गोपालगंज का रहने वाला था। पटना में ऑनलाइन सेंटर चलाता था और यहीं पर राजीव नगर थाना क्षेत्र मौर्य पथ स्थिल नंदनपुरी की है। चौंकाने वाली बात यह है कि सुधीश की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था। पिछले साल 23 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी।

अगले माह शादी की सालगिरह की तैयारी में अभी से ही जुट गया था। लेकिन, अपराधियों को उसकी खुशी रास नहीं आई और सुधीश को गोली मार दी।

दुकान बंद कर लौट रहा था
बताया जा रहा है कि सुधीश बायपास स्थित अपनी ऑनलाइन सेंटर बंद कर रात्रि में घर लौट रहा था। तभी घटना राजीव नगर थाना अंतर्गत मौर्य पथ स्थित नंदन पुरी इलाके में पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना राजीव नगर थाना अंतर्गत मौर्य पथ स्थित नंदन पुरी की है। घायल व्यक्ति का नाम सुधीश कुमार उर्फ चुनचुन है।

परिजन बोले- किसी से दुश्मनी भी नहीं थी
परिजनों का कहना है कि सुधीश रोज की तरह दुकान बंद कर लौट रहा था। इसी बीच अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया। सुधीश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की? यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *